हिंदी
नई दिल्ली: सपा नेता आजम खान ने दो-दो बार लोकसभा में भाजपा की महिला सांसद रमा देवी मामले में माफी मांगी। इसके बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया लेकिन इससे पहले सपा के सदस्यों और भाजपा के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
उन्नाव रेप कांड के बहाने सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को महिला सम्मान के नाम पर जमकर घेरा। उन्होंने सत्ता पक्ष के सदस्यों की भाषा पर सवाल उठाये और पूछा कि ये जय श्रीराम तो बोलते हैं लेकिन इनमें क्या साहस है कि ये सीताराम बोलें।
Published : 29 July 2019, 1:29 PM IST
No related posts found.