हिंदी
मुंबईः महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं देवेंद्र फडणवीस भी अब से कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था। बता दें कि शनिवार को अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ शपथ ली थी लेकिन उन्होंने अभी तक उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार नहीं संभाला था। ऐसे में कार्यभार संभालने से पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है।
वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में मची राजनीतिक हलचल के बीच संजय राउत ने ऐलान किया है कि आज शाम उद्धव ठाकरे को नेता के तौर पर चुन लिया जाएगा। पांच साल तक उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अजित पवार हमारे साथ हैं।
Published : 26 November 2019, 3:26 PM IST
Topics : अजित पवार महाराष्ट्र सरकार गठन
No related posts found.