यात्रियों को लेकर हांगकांग जा रहे एअर इंडिया के विमान को लौटना पड़ा वापस, जानिए क्या है वजह

दो सौ से अधिक यात्रियों को लेकर सोमवार को हांगकांग जा रहा एअर इंडिया का एक विमान ‘संदिग्ध तकनीकी समस्या’ के कारण दिल्ली लौट आया और बाद में उड़ान रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Updated : 4 July 2023, 8:46 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली/मुंबई: दो सौ से अधिक यात्रियों को लेकर सोमवार को हांगकांग जा रहा एअर इंडिया का एक विमान 'संदिग्ध तकनीकी समस्या' के कारण दिल्ली लौट आया और बाद में उड़ान रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “कई यात्रियों को दूसरी विमानन कंपनी की उड़ान में समायोजित किया गया। कुछ को राष्ट्रीय राजधानी में होटल में आवास प्रदान किया गया। दूसरा विकल्प चुनने वाले लोगों को टिकट का पूरा शुल्क लौटाया गया।”

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि उड़ान एआई 314 मूल रूप से रविवार देर रात हांगकांग के लिए संचालित होने वाली थी, लेकिन बोइंग 787 विमान में कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण उड़ान को सोमवार सुबह के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “तीन जुलाई को दिल्ली से हांगकांग के लिए रवाना हुई उड़ान एआई 314 संदिग्ध तकनीकी समस्या के बाद दिल्ली लौट आई।”

प्रवक्ता के अनुसार, आवश्यक जांच के बाद उड़ान रद्द कर दी गई और हमारे कई यात्रियों को दूसरी विमानन कंपनी की उड़ान में समायोजित किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, “हमने कुछ यात्रियों को दिल्ली में होटल में आवास प्रदान किया। साथ ही इस विकल्प को चुनने वाले यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस कर दिया।”

Published : 
  • 4 July 2023, 8:46 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement