लैंडिंग से ठीक पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की अटकी सांसें; रनवे पर तैनात हुई दमकल, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

पटना एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह दिल्ली से आ रही Air India की फ्लाइट AI 1741 बर्ड स्ट्राइक का शिकार हो गई। लैंडिंग से ठीक पहले विमान के दाहिने इंजन के पास पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित उतारा। विमान में 164 यात्री सवार थे। तकनीकी जांच के बाद फ्लाइट को 79 मिनट की देरी से दिल्ली रवाना किया गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 August 2026, 3:59 PM IST
google-preferred

Patna: पटना एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से पटना आ रही Air India की फ्लाइट AI 1741 लैंडिंग से ठीक पहले पक्षी से टकरा गई। विमान के दाहिने इंजन के पास बर्ड स्ट्राइक होने की सूचना पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया गया। रनवे पर दमकल की गाड़ियों और अन्य राहत सेवाओं को तैनात कर दिया गया था।

विमान में सवार थे 164 यात्री

AI 1741 में कुल 164 यात्री सवार थे। पक्षी टकराने की घटना के बाद कुछ देर के लिए यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली। पटना एयरपोर्ट निदेशक सीपी द्विवेदी ने विमान से पक्षी टकराने की घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विमान के सुरक्षित उतरने के बाद तकनीकी टीम ने इसकी जांच की।

तकनीकी जांच में बर्ड स्ट्राइक की पुष्टि

विमान के रनवे पर पहुंचने के बाद तकनीकी टीम ने उसकी पूरी जांच की। जांच के दौरान बर्ड स्ट्राइक की पुष्टि हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान के इंजन को किसी तरह का नुकसान नहीं मिला। सुरक्षा के लिहाज से विमान को तत्काल दोबारा उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। तकनीकी टीम ने जरूरी जांच और सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी कीं। विमान को पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही आगे की उड़ान के लिए मंजूरी दी गई।

Bihar STF Action: मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात बदमाश राजेश भगत पटना से दबोचा गया, दिल्ली भागने की थी पूरी तैयारी

79 मिनट की देरी से दिल्ली रवाना हुई फ्लाइट

AI 1741 को पटना से सुबह 8:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन बर्ड स्ट्राइक के बाद विमान की तकनीकी जांच और सुरक्षा प्रक्रिया के कारण उड़ान में देरी हुई। करीब 79 मिनट की देरी के बाद विमान लगभग 10:09 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान विमान में मौजूद यात्रियों को सुरक्षा जांच पूरी होने का इंतजार करना पड़ा।

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा

लैंडिंग से कुछ समय पहले पक्षी का विमान से टकराना विमानन सुरक्षा के लिहाज से गंभीर स्थिति मानी जाती है। ऐसे में पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया। पक्षी टकराने की सूचना मिलते ही रनवे पर दमकल और राहत सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया था। इससे अगर लैंडिंग के दौरान किसी तरह की आपात स्थिति पैदा होती तो तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सके।

इंजीनियर से IAS और अब पटना के प्रमंडलीय आयुक्त: जानिए कौन हैं राजेश कुमार, जिन्हें मिली राजधानी चमकाने की कमान

जांच के बाद ही मिली उड़ान की अनुमति

बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद विमान को दोबारा दिल्ली भेजने से पहले तकनीकी टीम ने जरूरी सुरक्षा जांच की। अधिकारियों ने साफ किया कि विमान को तभी उड़ान की अनुमति दी गई, जब वह सुरक्षित पाया गया। इस घटना के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कुछ देर इंतजार करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को रवाना कर दिया गया।

Location :  Patna

Published :  24 August 2026, 3:59 PM IST

Related News

Advertisement