हिंदी
आगरा: आगरा में रिवर क्नेक्ट ग्रुप द्वारा यमुना में शौच करने वालों के खिलाफ गुलेल अभियान चलाया जा रहा है। इस ग्रुप का कहना है कि यमुना से शहर को पानी मिलता है, लेकिन आज यमुना का ही अस्तित्व खतरे में है और कुछ लोगों के कारण यमुना नदि लगातार गंदी होती जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ गुलेल अभियान शुरू किया गया है।
ग्रुप का कहना है कि एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर रोजाना शाम छह बजे यमुना मां की आरती की जाती है। लेकिन लोग आरती स्थल पर ही शौच करके चले जाते है। शौच करने वाले लोगों को कई बार मना किया गया लेकिन इसके बावजूद भी उन लोगों पर कोई असर नही हुआ। इसलिये रिवर कनेक्ट टीम द्वारा ऐसे लोगों पर गुलेल अटैक शुरू किया गया है।
यमुना रिवर कनेक्ट टीम द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ज्यादा से ज्यादा कोशिश यही की जा रही है कि यमुना प्रदूषित न हो। रिवर कनेक्ट के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि यमुना आरती स्थल के आसपास लोग यमुना में शौच करते हैं, हमने उन्हें फूल मालायें पहनाई, ढोल नगाडे बजवाये। लेकिन उन पर कोई असर नही हुआ। इसलिये अब गुलेल अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन गुलेल में किसी भी प्रकार पत्थर का प्रयोग नहीं किया जायेगा, बल्कि गुलेल में फूल भरकर ही निशाना लगाया जायेगा, ताकि किसी को कोई क्षति न पहुंचे ।
Published : 24 October 2017, 3:03 PM IST
Topics : अभियान आगरा गुलेल यमुना रिवर कनेक्ट
No related posts found.