हिंदी
राजकोटः धुरंधर बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ (131) ने तीन साल के लम्बे अंतराल के बाद वनडे में शतक बनाया जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में रविवार को 50 ओवर में नौ विकेट पर 286 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
यह भी पढ़ेंः Sports News- धोनी का कर्ज़ उतारने का मौका चूक गए गांगुली, धोनी ने दिया था ये खास सम्मान
स्मिथ 132 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 131 रन बनाकर 48वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। स्मिथ राजकोट में दूसरे वनडे में मात्र दो रन से शतक से चूक गए थे लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक बनाया।

पूर्व कप्तान स्मिथ का वनडे में यह नौंवां शतक है जबकि उनका आठवां शतक 19 जनवरी 2017 को बना था। इस तरह उन्होंने ठीक तीन साल के लम्बे अंतराल के बाद जाकर वनडे में शतक बनाया।
Published : 19 January 2020, 6:13 PM IST
Topics : India vs Australia Indian Cricket Team sports ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खेल भारतीय क्रिकेट टीम स्टीवन स्मिथ