अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होने के बाद वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानिए क्या कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ए के एंटनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने बेटे अनिल (एंटनी) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के फैसले से उन्हें बहुत दुख हुआ है।

Updated : 6 April 2023, 8:29 PM IST
google-preferred

तिरूवनंतपुरम: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ए के एंटनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने बेटे अनिल (एंटनी) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के फैसले से उन्हें बहुत दुख हुआ है।

केरल के मुख्यमंत्री रह चुके एंटनी ने विरोधी दल (भाजपा) में शामिल होने के अपने बेटे के फैसले के बाद ‘नेहरू परिवार’ के प्रति अपनी बेशर्त निष्ठा होने की घोषणा की।

अनिल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गये।

इसके कुछ घंटे बाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एंटनी ने अपने बेटे के फैसले को ‘‘गलत’’ करार दिया और कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक कांग्रेस में बने रहेंगे।

एंटनी ने यहां केरल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल होने के अनिल के फैसले से बेहद दुखी हूं। यह एक गलत फैसला है।’’

रक्षा मंत्री रह चुके एंटनी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ अपनी आवाज हमेशा बुलंद करते रहेंगे।

‘नेहरू-गांधी परिवार’ के खिलाफ अनिल की ओर से लगाये गये आरोपों का जवाब देते हुये एंटनी ने कहा कि उनकी निष्ठा हमेशा नेहरू परिवार के प्रति बनी रहेगी, जो आज भी ‘‘भारत के मूल आदर्शों की सुरक्षा के लिए बिना डरे संघर्ष’’में सबसे आगे है।’’

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डीजिटल मीडिया प्रकोष्ठ की अगुवाई करने वाले अनिल ने गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र पर कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुये दो महीने पहले पार्टी छोड़ दी थी और पार्टी नेतृत्व पर देश के बजाय ‘‘एक परिवार’’ के लिए काम करने का आरोप लगाया था।

Published : 
  • 6 April 2023, 8:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement