आखिर भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों होते हैं पेपर लीक: कांग्रेस

कांग्रेस ने पेपरलीक मामले में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को कटघरे में खड़ा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उसके शासन वाले गुजरात में पेपर लीक के 22 मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इन अपराधों में शामिल लोगों को सख्त सजा देने की बजाय भाजपा गौरव यात्रा निकाली जा रही है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 October 2022, 5:11 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पेपरलीक मामले में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को कटघरे में खड़ा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उसके शासन वाले गुजरात में पेपर लीक के 22 मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इन अपराधों में शामिल लोगों को सख्त सजा देने की बजाय भाजपा गौरव यात्रा निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा परेशान

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज गुजरात में कॉलेजों और सरकारी नौकरियों सहित स्कूलों के भी पेपर लीक हो रहे हैं और परीक्षाएं टल रही है।

आखिर भाजपा गुजरात में किस बात की 'गौरव यात्रा' निकाल रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कारण है कि जहां-जहां भाजपा की सरकारे हैं वहां एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं। सवाल यह भी है कि क्या नौजवानों को भाजपा सरकार गंभीरता से नहीं लेती।

यह भी पढ़ें: बिल्कीस मामले में फैसले को लेकर कांग्रेस ने कसा प्रधानमंत्री पर तंज, कहा- गुजरात सरकार ने केंद्र से अनुमति ली

गुजरात में भापजा 27 साल से सरकार में है और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार किसी और को ही ठहराएंगे। भाजपा सरकार नौजवानों का भविष्य तबाह कर रही है। जिस गुजरात में 22 मामले पेपर लीक के सामने आ चुके हैं और लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं भाजपा उस पर खामोश है और वहां गौरव यात्रा निकाल रही है।(वार्ता)

Published : 
  • 14 October 2022, 5:11 PM IST

Related News

No related posts found.