हिंदी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में कश्मीर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने अधिकारियों से आतंकवाद रोधी अभियानों से निपटने के दौरान पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।
विजय कुमार पुलिस जिला अवंतीपोरा में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
बैठक के दौरान अन्य बातों के अलावा आतंकवाद विरोधी अभियानों, कानून और व्यवस्था, नशा विरोधी अभियान और दिन-प्रतिदिन की पुलिसिंग से संबंधित अन्य मुद्दों की भी समीक्षा की गई। (वार्ता)
Published : 6 February 2023, 10:40 AM IST
No related posts found.