विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के अंत की शुरुआत तय..होगा खात्माः राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि देश में हो रहे विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के अंत की शुरुआत होगी। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस वैसे भी अपना वजूद खो चुकी है और इस विधानसभा चुनाव से यह साफ हो जायेगा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का खात्मा हो जायेगा। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें, कांग्रेस को लेकर और क्या बोले राजनाथ सिंह

Updated : 27 October 2018, 5:49 PM IST
google-preferred

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि देश में हो रहे विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के अंत की शुरुआत होगी। 

सिंह ने यहां सिकंदराबाद परेड मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय ‘महा अधिवेशन’ के औपचारिक उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा,“यदि सभी पार्टियां एकजुट हो जायें तो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं।” 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दलों को अब 2019 के चुनावों के बाद ‘मी टू’ अांदोलन का सहारा लेना होगा।  

 

हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण को सुनते लोग

 

सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2019 के आम चुनावों में भाजपा के लिए 350 सीटों को सुरक्षित करने का प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी का नारा हमेशा ‘राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में’ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चार साल से अधिक के कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था अच्छी हो गयी है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए काम करने का आग्रह किया।  

 

 

देश भर के 40,000 प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे और इस संदेश को देश भर में लोगों के घर-घर पहुंचाएंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दक्षिण भारत में पहली बार आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में रविवार दोपहर समापन भाषण देंगे। 

इससे पहले एक बाइक रैली आयोजित की जाएगी। भारी तादाद में यहां पहुंचे लोगों से केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस वैसे भी अपना वजूद खो चुकी है और लोकसभा से पहले इन राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार होने वाली है। इस वजह से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत उनके कार्यकर्ता अनगर्ल बयानबाजी कर रहे हैं।  (वार्ता)

Published : 
  • 27 October 2018, 5:49 PM IST

Related News

No related posts found.