अडानी एयरपोर्ट्स ने हवाईअड्डों के विकास के लिए जुटाए 25 करोड़ डालर

अडानी समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने सोमवार को बताया कि उसने देश के छह हवाईअड्डों के विकास के लिए 25 करोड़ डालर की राशि जुटायी है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 9 May 2022, 5:08 PM IST
google-preferred

मुंबई: अडानी समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने सोमवार को बताया कि उसने देश के छह हवाईअड्डों के विकास के लिए 25 करोड़ डालर की राशि जुटायी है।

कंपनी ने विदेशी वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) सुविधा के तहत तीन वर्ष की अवधि के लिए गारंटी सुधा 25 करोड़ डालर ऋण जुटाया है। यह ऋण उसे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (एससीबी) और बार्कलेज बैंक ने मिलकर दिया है। (यूनिवार्ता) 

Published :  9 May 2022, 5:08 PM IST

Advertisement