Site icon Hindi Dynamite News

Urmila Matondkar ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, लगाया ये बड़ा आरोप

अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह इस साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। साथ ही उन्होनें कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप भी लगाया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Urmila Matondkar ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, लगाया ये बड़ा आरोप

मुंबई: एक्ट्रेस से पॉलीटिशयन बनीं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होनें पार्ट पर अंदरूनी गुटबाजी का आरोप भी लगाया है। उन्होनें कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं।

यह भी पढ़ें: 72 साल झूठ बोलने के बाद PAK ने कबूला सच, कश्मीर को माना भारतीय राज्य

उर्मिला मातोंडकर के इस्तीफा

साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं इस बात की इजाजत नहीं देती कि मुंबई कांग्रेस में किसी बड़े लक्ष्य पर काम करने की जगह निहित स्वार्थी तत्व उनका इस्तेमाल पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी से निपटने के लिए करें। उर्मिला ने कांग्रेस से त्यागपत्र देते हुए कहा है, 'मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पहली बार मेरे मन में इस्तीफे का विचार तब आया था जब मेरी लगातार कोशिशों के बावजूद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे 16 मई के मेरे खत के संबंध में पार्टी ने कोई ऐक्शन नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: अगर आप दिल्ली और आगरा का सफर करने वाले हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, वरना होगी परेशानी

 

 

बता दें कि मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस कैंडिडेट चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में उन्हें बीजेपी के नेता गोपाल शेट्टी ने हराया था। 

Exit mobile version