अभिनेता कोल्लम सुधी का सड़क हादसे में निधन, जानिये उनके बारे में खास बातें

अभिनेता कोल्लम सुधी का यहां सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया। हादसे में तीन अन्य कलाकार घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 June 2023, 12:44 PM IST
google-preferred

तृश्शूर: अभिनेता कोल्लम सुधी का यहां सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया। हादसे में तीन अन्य कलाकार घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे, सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने  कहा, ‘‘ यह आमने-सामने की टक्कर थी। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया। सुधी ने दम तोड़ दिया, अन्य तीन का इलाज जारी है।’’

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सुधी ने कई धारावाहिकों में हास्य भूमिकाएं निभाई थीं, जिसमें लोगोंने उन्हें खूब पसंद किया था। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना

Published : 
  • 5 June 2023, 12:44 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement