हिंदी
नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में शक्तिपीठ का बहुत अधिक महत्व है। देश में 51 जगहों पर शक्तिपीठ स्थापित हैं। ऐसी मान्यता है कि जिन जगहों पर सती देवी के शरीर के अंग गिरे थे, वहां-वहां शक्ति पीठ की स्थापना हुई है। शक्तिपीठ को बहुत पावन तीर्थ माना जाता है। ये तीर्थ पूरे भारत में है।
पुराणों में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है। वहीं देवी भागवत में 108 और देवी गीता में 72 शक्तिपीठों का वर्णन मिलता है। इसके अलावा तंत्र चूड़ामणि में 52 शक्तिपीठ का जिक्र किया गया है। देवी पुराण के अनुसार 51 शक्तिपीठ में से कुछ विदेशों में भी स्थित हैं। इनमें भारत में 42, पाकिस्तान में 1, बांग्लादेश में 4, श्रीलंका में 1, तिब्बत में 1 और नेपाल में 2 शक्तिपीठ हैं।
ये है 51 शक्तिपीठ की सूची
Published : 27 September 2022, 6:27 PM IST
No related posts found.