Jharkhand News: ईचागढ़ में जंगली हाथियों का तांडव, मां-बेटी की दर्दनाक मौत
सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हाड़ात गांव में शुक्रवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने कहर बरपा दिया। हाथियों ने एक कच्चे मकान पर हमला कर मां-बेटी को मौत के घाट उतार दिया, जबकि परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और वन विभाग ने मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है।