जामिया के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुईं आइशी घोष

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुधवार को जामिया विश्वविद्यालय के बाहर नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुईं।

Updated : 16 January 2020, 11:13 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) की अध्यक्ष आइशी घोष बुधवार को जामिया विश्वविद्यालय के बाहर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: CAA Protest- जामिया में सीएए के विरोध में शांतिपूर्ण हुआ प्रदर्शन

आइशी घोष ने इस दौरान सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जो कुछ हो रहा है वह सब किसी न किसी तरह से कश्मीर से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर को भुलाया नहीं जा सकता और घाटी का मुद्दा वर्तमान में चल रहे प्रत्येक प्रदर्शन का हिस्सा है। (वार्ता) 

Published : 
  • 16 January 2020, 11:13 AM IST

Related News

No related posts found.