हिंदी
मैनपुरी: जिले में आज सुबह 8 बजे एक किसान (Farmer) पर जंगली जानवर ने पीछे से हमला कर दिया। किसान खेत पर गया था। इस दौरान जंगली जानवर ने किसान पर पीछे से हमला कर दिया। जानवर के हमले से किसान के हाथ-पैर में चोटें आ गईं।
जंगली जानवर पर डंडे से वार
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक नगल बीच (Nagla Beach) स्थित खेत पर किसाम काम करने गया था। इसी दौरान जंगली जानवर ने किसान पर पीछे से हमलाकर दिया। इसके बाद किसान ने भी अपने बचाव में जंगली जानवर पर डंडे से वार किया। जंगली जानवर के हमले से किसान के हाथ और पैर में चोटें आ गईं।
ग्रामीणों ने जानवर को जान से मारा
किसान की चीख पुकार सुन मौके पर भारी मात्रा में ग्रामीण (Villagers) जमा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगली जानवर को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। आनन-फानन में किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल (Mainpuri District Hospital) ले जाया गया। अस्पताल में घायल किसान का उपचार जारी है।
Published : 19 September 2024, 10:35 AM IST
Topics : Dynamite News mainpuri Mainpuri District Hospital Nagla Beach Wild Animal Attack नगल बीच मैनपुरी मैनपुरी जिला अस्पताल