हिंदी
महराजगंज: फरेंदा क्षेत्र के निराला नगर निवासी महिला से 1.20 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कैम्पियरगंज थाना के मरहठा गाँव का निवासी है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जिस महिला से फिरौती मांगी गयी थी वह उसकी पड़ोसी है और वह महिला के रिश्तेदारी में आता है। माली हालत ठीक नही होने के कारण आरोपी ने फिरौती कि साजिश रची थी। आरोपी फिरौती के पैसे से एक थार गाड़ी खरीदने का सपना देख रहा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जो आरोपी पकड़ा गया है उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष ही है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे कि कार्यवाही जारी है।
Published : 11 March 2023, 3:20 PM IST
Topics : करोड़ फरेंदा क्षेत्र फिरौती महराजगंज महिला कर्मचारी साजिश
No related posts found.