हिंदी
मुजफ्फनगर: मुजफ्फरनगर के एक गांव में पारिवारिक विवाद में 15 वर्षीय एक किशोर की हत्या उसके ही रिश्तेदार ने कथित तौर पर कर दी। यह विवाद कृषि भूमि को लेकर था।क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि किशोर का शव काकरौली पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले खारपोद गांव के खेत से गोली के जख्म के साथ बरामद हुआ और उसकी पहचान विनीत कुमार के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: लापरवाही और अनियमितता के आरोप में उत्तर प्रदेश के पांच एआरटीओ निलंबित
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आरोपी ललित कुमार और उसके पिता जयपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही आरोपी फरार चल रहे हैं। मृतक के पिता चंद्रपाल सिंह ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि गांव में उनकी कृषि भूमि है जिस पर जयपाल सिंह भी साझेदारी मांग रहा है। विनीत सिंह का गोद लिया हुआ बेटा था। (भाषा)
Published : 1 February 2020, 1:13 PM IST
Topics : accused Farmer murder up उत्तर प्रदेश कृषि क्राइम गांव मुजफ्फरनगर हत्या