महराजगंज के छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य, देखिये कैसे मनाया गया महापर्व

महराजगंज जिले के छठ घाटों पर रविवार शाम को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर घर-परिवार की मंगल कामना की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 November 2023, 7:05 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद के छठ घाटों पर रविवार को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर आस्था का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे जनपद में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। व्रती महिलाओं ने सूर्य अराधना कर घर-परिवार के लिए मंगल कामना की। 

जनपद के फरेंदा, धानी बाजार, सिसवा बाजार, सिसवा कस्बा, बृजमनगंज, नौतनवां, कोल्हुई क्षेत्र, अड्डा क्षेत्र समेत कई स्थानों पर छठ महापर्व पर घाटों पर आलोकि दृश्य देखने को मिले। 

फरेंदा के दुर्गा मंदिर छठ घाट,प्रेम पोखरा छठ घाट, कम्हरिया खुर्द छठ घाट, बनकटी छठ घाट, फुलवरिया छठ घाट समेत अन्य छठ घाटों पर पानी में खड़ी होकर डूबते सूर्य को व्रती महिलाएं अर्घ्य दी और परिवार के कल्याण की कामना की।

धानी स्थित धानी खड़खड़िया घाट कानापार,धानी बाजार,धानी गांव, खड़खड़िया गांव की महिलाएं राप्ती नदी में पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर कामना की। वहीं परिवार जन भी हर्षोल्लास के साथ गाजे बाजे के साथ पहुंचकर अपना आस्था जताते दिखे।

सिसवा कस्बे में स्थित रामजानकी मंदिर तथा पोखरा टोला छठ घाटों पर शाम होते ही व्रती महिलाएं का हुजूम पहुंचने लगा। व्रती महिलाएं पोखरों में घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया, जबकि रात भर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में छठ मईया के गीत गूंजते रहे।  सिसवा कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा को धूमधाम से मनाया गया।

बृजमनगंज नगर पंचायत सहित क्षेत्र के दर्जन भर गावों में छठ पर्व आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रती महिलाएं पूरा दिन निर्जल व्रत रही। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देंकर उनकी आराधना की। इसके पूर्व व्रती महिलाओं ने शनिवार को दिन में व्रत रहने के उपरांत शाम को स्वच्छता से धुले स्थान पर चूल्हे को स्थापित कर अक्षत, धूप, दीप व सिंदूर से उसकी पूजा की।

नौतनवां में भी लोक आस्था का महापर्व छठ पारंपरिक तरीके से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अ‌र्घ्य और मन्नतें मांगी।

कोल्हुई क्षेत्र में भी लोकआस्था का पर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। व्रती महिलाओ ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर आशीर्वाद मांगा और सूर्य से कुशलता की कामना की। छठ घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा रहा। 

अड्डा क्षेत्र मे भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर आराधना की। इस दौरान बच्चे पुरुष महिलाओं में ग़ज़ब का उत्साह देखने को मिला। 

छठ व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार की सुबह से ही तैयारी में जुट लग गई थी। विविध प्रकार के पकवान बनाए गए। सोमवार को प्रात:कालीन सूर्य को अर्धय अर्पित कर व्रत तोड़ेंगी। व्रती महिलायें अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को जल देकर व्रत पूरा करेंगी।

Published : 
  • 19 November 2023, 7:05 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement