DN LIVE: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

डीएन ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित किया। अपने 56 मिनट के भाषण में उन्होंने लगभग हर एक मुद्दे पर अपनी राय रखी और एक बार फिर 'न्यू इंडिया' बनाने का संकल्प दोहराया। पढ़ियें अपने संबोधन के दौरान उन्होंंने क्या-क्या खास बातें कहीं..

लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते पीएम मोदी
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते पीएम मोदी


नई दिल्ली: देश में 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी चौथी बार लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण करने के बाद देश को संबोधित कर रहे हैं। यहां पढ़ें उनके संबोधन की खास बातें..

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें

1. एक ऐसा भारत बनाएंगे जो स्वच्छ होगा, स्वस्थ होगा और स्वराज्य से मुक्त होगा

2. एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां देश का किसान चिंता से नहीं चैन से सोयेगा

3. 2022 तक दिव्य और भव्य भारत बनायेंगे

4. भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने बहुत बड़ी लड़ाई छेड़ी है, सरकार की यह लड़ाई जारी रहेगी

5. तीन लाख शेयर कंपनियों का पता चला

6. नोटबंदी के बाद ब्याज दर कम हो रहा है, सामान्य व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है

7. दो लाख करोड़ रुपये का काला धन बैंकों तक पहुंचा

8. नोटबंदी के कारण काला धन मुख्य धारा में आया

9. नोटबंदी के बाद 56 लाख नये करदाता जुड़े

10. नोटबंदी के बाद सवा करोड़ से ज्यादा काला धन ढूंढ निकाला

11. नये काले धन पर भी रुकावट आ रही है

12. नोटबंदी के दौरान काला धन सामने आया

13. दुनिया में हमारी पहचान आईटी और डिजिटल वर्ल्ड के द्वारा होती है

14. एक ही पते पर 400 फर्जी कंपनियां चल रही थी

15. देश की शिक्षा संस्थाओं पर पूरा भरोसा है

16. पहले 'भारत छोड़ो' का नारा था, आज 'भारत जोड़ो' का नारा है

17. आस्था के नाम पर जातिवाद का जहर नहीं फैलाया जाना चाहिये

18. देश शांति, सद्भाव और भाईचारे से चलता है

19. हमने अनगिनत फैसले किए हैं,अगर ट्रेन का ट्रैक बदलता है तो स्पीड कम होती है लेकिन हमने देश की स्पीड नहीं कम की

20. जातिवाद और संप्रदायवाद कभी किसी का भला नहीं करता, आस्था के नाम पर हिंसा को बल नहीं दिया जा सकता

21. बदलती मांग और तकनीक से रोजगार में परिवर्तन आ रहा है, प्रशिक्षण के लिए सरकार ने नई योजनाएं चलाई

22. सुराज्य हमारा दायित्व होना चाहिए

23. जब नोटबंदी हुई तो कुछ लोगों ने कहा, मोदी गया लेकिन देशवासियों ने साथ दिया

24. काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी

25. लोकतंत्र मतपत्र तक सीमित नहीं है, तंत्र से लोक नहीं लोक से तंत्र चले

26. हमने कॉम्पेटीटिव कॉर्पोरेट फेडरलिज्म पर काम किया है

27. राज्यों को ताकत देकर बिजली की समस्या का समाधान किया

28. न्यू इंडिया लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

29. सरकार का कोई काम अटकता है तो नुकसान गरीबों को होता है, हम 9 महीने में मंगल पर पहुंच सकते हैं

30. एक पोर्टल शुरू किया जा रहा है, जिससे बलिदानियों के बारे में जानकारी युवाओं को मिलेगी

31. तकनीक और पारदर्शिता के लिए हम काम कर रहे हैं

32. जम्मू-कश्मीर का विकास हमारे साथ देशवासियों का संकल्प है, इसे स्वर्ग बनाने के लिए हम कटिबद्ध हैं

33. न गाली से, न गोली से, परिवर्तन होगा हर कश्मीरी को गले लगाकर

34. गुड गवर्नेंस का परिणाम है कि निर्णयों में तेजी आई है, आज देश इस विश्वास से आगे बढ़ रहा है

35. दोगुनी रफ्तार से सड़कें बन रही हैं, 14000 गांवों में बिजली पहुंचाई गई है, गरीबों को गैस चूल्हा मिला

36. 'चलता है' का जमाना चला गया, अब 'बदला है, बदल सकता है और बदल रहा है' का जमाना है

37. वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी की है

38. जीएसटी की सफलता हिंदुस्तान के सामर्थ्य का प्रतीक है

39. तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली महिलाओं का अभिनंदन करता हूं, हम उनकी पूरी मदद करेंगे

40. किसानों के लिए हमने 21 योजनाएं पूरी की, 2019 तक 99 योजनाएं पूरी करनी हैं

41. हमारे देश में वर्दी में वाले लोगों ने बलिदान की पराकाष्ठा की, सर्जिकल स्ट्राइक में दुनिया को लोहा मानना पड़ा

42. हमें निराशा को छोड़ना होगा, आत्मविश्वास से आगे बढ़ना होगा

43. साधक हो, साधन हो, सामर्थ्य हो, लेकिन जब ये त्याग और तपस्या जुड़ते हैं तो परिवर्तन आता है

44. 1 जनवरी 2018 जन्में नौजवानों के लिए विशेष है, जब वे 18 साल के होंगे तो 21वीं सदी का भाग्य लिखेंगे

45. राम जी ने सामूहिक प्रयास से समुद्र पर पुल बना दिया, गांधी जी ने मिलकर देश को आजाद करा दिया

46. 1942 से 1947 के बीच देश ने अंग्रजों को खदेड़ दिया, 2022 में देश की आजादी का 75वां साल होागा

47. आजादी के 75 साल में से 5 साल हमारे पास हैं,परिश्रम की पराकाष्ठा पर जाकर 2022 तक न्यू इंडिया का संकल्प लेकर चलना है

48. यह चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष है

49. गोरखपुर अस्पताल में हुई बच्चों की मौत पर जाताया शोक

50. पिछले दिनों बच्चों की मौत हुई उनके परिवारों के साथ हम सबकी संवेदनाएं हैं और ऐसे परिवारों की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी

51. यह वर्ष विशेष है, पिछले दिनों हमने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई गई

52. कभी-कभी प्राकृतिक आपदाएं हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन जाती हैं

53. सुदर्शन चक्रधारी मोहन से लेकर चरखा धारी मोहन तक को हम याद कर रहे हैंः पीएम मोदी

54. देश के लिए जिन लोगों ने बलिदान दिया है एेसे सभी लोगों को नमन करता हूं










संबंधित समाचार