हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर एक बार फिर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे लोग उन्हें उनकी उम्र याद दिलाने लगे। 69 साल के बोनी कपूर ने खुद से 28 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ भद्दा फ्लर्ट किया।
बोनी कपूर रेड कार्पेट पर टीवी की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफ की। जो भले ही एक्ट्रेस को पसंद आई हो लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ये पसंद नहीं आया। अब बोनी कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
बोनी कपूर ने जयपुर में आयोजित हुए IIFA 2025 में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का कोर्ट और पेट पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर में ही चश्मा लगाया हुआ था। इस आउटफिट में उनकी उम्र काफी कम नजर आ रही थी।
इस दौरान वह करिश्मा तन्ना के साथ फोटो क्लिक करवाने लगे। तभी बोनी कपूर एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफ करते हुए बोले, ‘इनके ग्लैमर का असर थोड़ा मुझ पर दिख रहा है या नहीं?’ बोनी कपूर के मुंह से ये लाइन सुनकर करिश्मा तन्ना का चेहरा खुशी से लाल हो गया। भले ही करिशमा तन्ना को बोनी कपूर की ये लाइन अच्छी लगी हो लेकिन आम लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आईं।
लोगों का कहना है कि बोनी कपूर खुद से इतनी छोटी हीरोइन से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
Published : 10 March 2025, 4:28 PM IST
Topics : Boney Kapoor flirted Glamour younger actress
No related posts found.