हिंदी
टोक्यो: जापान के पश्चिमोत्तर इलाके में भूकंप के जाेरदार झटके के कारण कम से कम 21 लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी। एनएचके ब्राडकास्टर की रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। इससे पहले मिली खबरों में घायलों की संख्या 15 बतायी गयी थी।
जापान में मंगलवार को आए 6.7 तीव्रता के भूकंप से यमागाटा शहर के साथ निगाता, मियागी, और इशिकावा प्रांतों में कई लोग घायल हुए है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसे खारिज कर दिया था। (वार्ता)
Published : 19 June 2019, 11:28 AM IST
No related posts found.