Lohri Special: लोहड़ी और मकर संक्रांति की जाने ये खास बातें

मकर संक्रांति से एक दिन पहले आने वाले इस त्यौहार का देश में बड़ा सांस्कृतिक महत्व है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 January 2025, 4:58 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: लोहड़ी का यह त्यौहार पारंपरिक प्रथाओं और फसल की भरपूर पैदावार से जुड़ा हुआ है। यह लोक त्यौहार भारत के उत्तरी भाग में व्यापक रूप से मनाया जाता है, जिसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस अवसर पर आप अपने हाथों पर मेंहदी लगाकर उन्हें और भी खूबसूरत बना सकते हैं। ये पांचों ही डिजाइन बहुत सुंदर हैं, लेकिन आखिरी वाला सबसे बेस्ट है। आइए देखते हैं आपको कौन सा मेहंदी डिजाइन पसंद आता है।

सोमवार को लोहड़ी मनाई जा रही है और त्योहार आते ही महिलाओं की घर से लेकर पकवानों और खुद को सजाने तक की सारी तैयारियां शुरू हो जाती है। क्या पहनना है, बाल कैसे रखने हैं, चूड़ियों का सेट कैसा बनाना है इत्यादि। इन सब में सबसे ज्यादा जरूरी होती है मेहंदी, जो हमारे हाथों और लुक दोनों को ही खूबसूरत बनाने का काम करती है।

आप भी इंटरनेट पर तरह-तरह के मेहंदी डिजाइन देख रही होंगी कि कौन सा आपके हाथों पर अच्छा लगेगा, इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिखाने वाले हैं जिन्हें लगाने के बाद आपकी कोमल कलाइयां और भी सुंदर हो जाएंगी। आइए देखें 5 में से आपको कौन सा डिजाइन पसंद आता है। 

साथ ही आप चाहें तो इसमें फूल ज्यादा बनवा सकते हैं या फिर उंगलियों के डिजाइन को टिप तक ही रख सकते हैं। आप अपने मेहंदी आर्टिस्ट वाले से कहकर इस डिजाइन में कुछ ऐड करने को भी कह सकते हैं।

आजकल महिलाएं अपनी पसंद और रुचि के हिसाब से हाथों पर मेहंदी डिजाइन लगाने लगी हैं ऐसे में आप लोहड़ी के लिए अपने हाथों पर इस तरह का भांगड़ा करता हुआ कपल बना सकते हैं। इसके अलावा ढोल-नगाड़े वाला डिजाइन भी कर सकते हैं।

पार्टनर के साथ डांस करता हुआ मेहंदी डिजाइन भी आपके हाथों पर अच्छा लगेगा।

जिस तरह बाकी चीजें ट्रेंड में आगे जा रही हैं उसी तरह मेहंदी के भी कई तरह के नए-नए डिजाइन आ गए हैं और सबसे ज्यादा मिनिमलिस्ट पैटर्न को पसंद किया जा रहा है। हाल ही एक फंक्शन के दौरान खुशी कपूर ने भी इसी तरह का मेहंदी डिजाइन लगाया हुआ था। ये लगाने में भी आसान है और लुक भी क्लासी देगा है।

साल 2024 में मोर वाला डिजाइन बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया और उम्मीद है कि नए साल पर भी ये कई महिलाओं के हाथों पर नजर आएगा। यही डिजाइन आप लोहड़ी के लिए अपने हाथों पर लगा सकते हैं।

आप चाहे हैं तो अपने चॉइस के हिसाब से मोर-मोरनी का जोड़ा बना सकते हैं, छोटे मोरी बना सकते हैं या फिर तस्वीर में दिखाया गया मेहंदी डिजाइन सेम भी बना सकते हैं।

कई महिलाओं को भरी हुई मेहंदी बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती है, उनके लिए इस तरह के एक्स्ट्रा फ्लोरल मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इसमें 3D डिजाइन तो खूबसूरती दिखता ही है साथ ही बारीकी से बनाया गया डिजाइन उसे उभारने का काम करता है।

आप अपनी पसंद के हिसाब से इस मंडला टच भी दे सकते हैं।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: