हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित नौ जिलों में उपद्रवी तत्वों की नारेबाजी और पथराव की हिंसक वारदातों के मामले में पुलिस ने अब तक 333 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक सोमवार को उपद्रव वाले शहरों से 316 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
सोमवार को सायं 07 बजे तक हिरासत में लिये गये लोगों के आंकड़ों के मुताबिक कुल 9 ज़िलों में दर्ज की गयी 13 एफआईआर के तहत की गयी कार्रवाई में ये गिरफ्तारियां हुयी हैं। (वार्ता)
Published : 14 June 2022, 2:19 PM IST
Topics : District Nuisance Prayagraj UP Police उत्तर प्रदेश उपद्रव गिरफ्तार प्रयागराज यूपी पुलिस संदिग्ध