हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे पगड़ी पहने दो लोगों ने कागज के टुकड़े फेंके और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े: हंगामे के साथ शुरू हुआ दिल्ली विधानसभा सत्र, ‘आप’ ने दिखाया ईवीएम से छेड़छाड़ का डेमो
जब यह हंगामा हुआ, तब दिल्ली विधानसभा की बैठक चल रही थी। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे सिखों की भांति पगड़ी पहने दो लोग अपनी कुर्सियों से उठ खड़े हुए और उन्होंने विधानसभा कक्ष में कागज के छोटे-छोटे टुकड़े उस ओर फेंके, जिधर विधायक बैठे हुए थे।

यह भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा में पिट गए कपिल मिश्रा..
विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने तत्काल दोनों की गिरफ्तारी का आदेश दिया, जिसके बाद दोनों ने भागने की कोशिश की।
हालांकि पुलिस और आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। अभी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। (एजेंसी)
Published : 28 June 2017, 5:35 PM IST
Topics : आम आदमी पार्टी दिल्ली दिल्ली विधानसभा पुलिस राम निवास गोयल विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य मंत्री
No related posts found.