हिंदी
नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 180 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 744 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,306 है। वहीं, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,50,02,741 है।
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,68,691 हो गई है। देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
वेबसाइट के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
Published : 8 December 2023, 4:24 PM IST
No related posts found.