बोरवेल में गिरी 18 महीने की बच्ची, बचाव अभियान जारी, जानें ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह 18 महीने की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई, जिसके बाद अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू किया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 July 2023, 4:44 PM IST
google-preferred

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह 18 महीने की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई, जिसके बाद अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) ललित सिंह डांगुर ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर कजरी बरखेड़ा गांव में एक बच्ची अपने घर के बाहर खेलते समय बोरवेल में गिर गई।

जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अधिकारियों को तुरंत बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया है। घटना के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Published : 
  • 18 July 2023, 4:44 PM IST

Advertisement
Advertisement