हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,634 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण की दर 29.68 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,23,227 हो गई और तीन मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26,563 हो गई है।
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,396 मामले सामने आये थे और संक्रमण की दर 31.9 प्रतिशत रही थी।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत थी।
Published : 17 April 2023, 7:21 AM IST
Topics : आंकड़ों कोरोना वायरस नई दिल्ली संक्रमण स्वास्थ्य विभाग
No related posts found.