हिंदी
जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने दिवाली से पहले राज्य की नौकरशाही में बड़ी फेरबदल किया है। राज्य में चौदह आईएएस और दो आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है।
राजस्थान में 14 आईएएस और 2 आईपीएस अफसरों के तबादले, राजेश कुमार मीणा जयपुर स्मार्ट सिटी के नये CEO नियुक्त #Rajasthan pic.twitter.com/iFBN9dokGd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 21, 2022
जयपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ और जयपुर हैरिटेज म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर विश्राम मीणा को केवल म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन का कमिश्नर का चार्ज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में 24 दारोगाओं के तबादले, तमाम चौकी इंचार्ज बदले गए, देखिये सूची
विश्राम मीणा के स्थान पर प्रतीक्षा पर चल रहे राजेश कुमार मीणा को जयपुर स्मार्ट सिटी का नया CEO नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में 11 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी सूची
इसके साथ ही कनिष्क कटारिया को माउंट आबू (सिरोही) के एसडीएम पद से हटाकर कोटा (रामगंजमंडी) का एसडीएम बनाया गया है।
Published : 21 October 2022, 1:00 PM IST
No related posts found.