हिंदी
दिल्लीः तुगलकाबाद में रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय के पास शनिवार को एक डीपो में कंटेनर फटने की वजह से गैस लीक होने की खबर है। इसकी वजह से कुल 110 स्टूडेंट को पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि जानकारी तब हुई जब कुछ बच्चों ने आखों और गले में जलन होने की शिकायत की, जिसके बाद बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

वाइस प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। वहीं डीसीपी रोमिल बनिया ने बताया कि तुगलकाबाद डिपो के कस्टम एरिया से कुछ केमिकल लीकेज की वजह से हुआ।
Published : 6 May 2017, 11:04 AM IST
No related posts found.