लखनऊ: 10 वर्षीय मासूम की बाइक की टक्कर से हुई मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

यूपी के लखनऊ में सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

Updated : 21 July 2024, 4:06 PM IST
google-preferred

लखनऊ: जिले में रफ्तार का कहर आये दिन देखने को मिल रहा है। ताजा मामला महिंगवा थाना इलाके का है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने 10 वर्षीय मासूम को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और इलाके को लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जबरदस्त हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और लोगों को समझाया। साथ ही बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक महिंगवा थाने के एसएचओ शिवमंगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय नामक युवक अपने दोस्त शिवम के साथ बाइक से शाहपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान गुलालपुर का माजरा अकड़ा में संजय की बाइक तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और घर से सामान लेने निकली 10 वर्षीय आयुष से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम की रोड पर ही तड़पकर मौत हो गई।

मासूम की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों और परिवार ने सड़क पर शव को रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक आयुष की मां की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दोनों युवक हनुमंतपुर गांव निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त शिवम के साथ बाइक से जा रहा था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Published :  21 July 2024, 4:06 PM IST

Related News

Advertisement