हिंदी
कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में वेयरहाउस की एक इमारत ध्वस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग जख्मी हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से कुछ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार की है। सुक्कुर शहर के रोहरी इलाके में स्थित वेयर हाउस की इमारत की छत पर खजूर बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक भट्टी में धमाका हुआ और इमारत ढ़ह गई। इस हादसा में मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है।
खबरों के मुताबिक जब वेयर हाउस की इमारत ध्वस्त हुई उस समय यहां करीब 40 लोग काम कर रहे थे। इस घटना के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंकी जताई जा रही है। वहीं राहत एवं बचाव कार्य घटना के तुरंत बाद शुरू कर दिया गया था।
Published : 29 March 2018, 9:52 AM IST
Topics : अस्पताल इमारत ध्वस्त जख्मी पाकिस्तान वेयरहाउस सिंध प्रांत
No related posts found.