लखनऊ में फिर गरजेगा भारत? विराट-हार्दिक नहीं, अब रोहित संभालेंगे मोर्चा! अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की नजर जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर होगी। लखनऊ में होने वाले मैच में रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी, जबकि अफगानिस्तान राशिद खान और गुरबाज जैसे खिलाड़ियों से उम्मीद लगाए बैठा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 June 2026, 12:07 PM IST

New Delhi: पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। बुधवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के सबसे बड़े चेहरे कप्तान रोहित शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी। चोटिल विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में रोहित के प्रदर्शन को काफी अहम माना जा रहा है। आने वाले विश्व कप को देखते हुए यह सीरीज उनके लिए भी खुद को साबित करने का बड़ा मौका है।

पहले वनडे की जीत से बढ़ा आत्मविश्वास

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। अब टीम की कोशिश दूसरे मैच में भी उसी लय को बरकरार रखने की होगी। जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा। वहीं अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि हार के बाद उसके लिए वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। दोनों टीमों ने मंगलवार को इकाना स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया और मुकाबले के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

इकाना की पिच पर टॉस अहम भूमिका निभा सकता है

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पिछले मुकाबलों को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। यहां की पिच धीमी रहने की उम्मीद है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। गर्म मौसम में खिलाड़ियों की फिटनेस भी एक चुनौती होगी।

IPL 2026: विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ? इरफान पठान ने बीच मैदान पर हुए विवाद का खोला राज

रोहित के साथ इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

कप्तान शुभमन गिल के अलावा श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे भी अपनी लय को जारी रखना चाहेंगे। हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी को भी टीम में अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका मिलेगा।

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम प्रबंधन अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को भी मौका दे सकता है। हाल के समय में कुलदीप की फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है, लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए टीम उन पर भरोसा कर सकती है। अपने घरेलू मैदान पर कुलदीप बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में नियमित खेलने के बाद उनकी लय थोड़ी प्रभावित हुई थी। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था।

अफगानिस्तान को गुरबाज और राशिद से उम्मीद

अफगानिस्तान की टीम पहले मुकाबले की गलतियों से सीख लेकर मैदान में उतरेगी। टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इसके अलावा इब्राहिम जादरान अगर अच्छी शुरुआत देते हैं तो अफगानिस्तान मजबूत स्कोर खड़ा कर सकता है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी टिककर बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, जबकि स्टार स्पिनर राशिद खान भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। 41 वर्षीय मोहम्मद नबी का अनुभव भी अफगानिस्तान के काम आ सकता है।

IPL 2026: विराट कोहली ने अब कौन सा नया इतिहास रच दिया और चर्चा में क्यों आ गए कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें इस खबर में..

भारत को हल्के में नहीं ले सकते: अफगान कप्तान

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है। उन्होंने माना कि पिछले मैच में टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी। अब टीम की कोशिश बड़ी साझेदारियां बनाने और गलतियों को सुधारने की होगी। उन्होंने कहा कि इकाना की पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है और टीम यहां की परिस्थितियों को समझती है।

अफगानिस्तान को कमजोर नहीं समझेंगे: भारतीय कोच

भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले ने कहा कि टीम का लक्ष्य मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना है, लेकिन अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मौसम और परिस्थितियों के बदलाव के आदी हैं और इसका प्रदर्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अब देखना होगा कि लखनऊ में होने वाले इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला कितना चलता है और क्या भारत सीरीज पर कब्जा कर पाता है।

Location :  New Delhi

Published :  17 June 2026, 12:07 PM IST