
सेतू मिश्रा ने भारत को दिलाया गोल्ड (Img : AI)
New Delhi: चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में बिहार के मोतिहारी निवासी सेतू मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई। दबाव भरे मुकाबले में उन्होंने शानदार दौड़ लगाकर भारतीय टीम की वापसी कराई और गोल्ड मेडल की राह आसान की।
रेस के सबसे महत्वपूर्ण चरण एंकर लेग की जिम्मेदारी सेतू मिश्रा के कंधों पर थी। उस समय भारतीय टीम कड़े मुकाबले में पिछड़ रही थी और मेजबान चीन मजबूत चुनौती पेश कर रहा था। सेतू ने धैर्य और तेज रफ्तार का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
रेस के अंतिम चरण में भारतीय धाविका निधि ने बेहतरीन फिनिश करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिला दिया। एक समय चौथे स्थान पर चल रही भारतीय टीम ने शानदार वापसी कर पहला स्थान हासिल किया।
Asian Games 2026: गोल्ड मिशन के लिए टीम इंडिया तैयार, हरमनप्रीत कप्तान
सेतू मिश्रा की इस उपलब्धि से बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने उन्हें बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया। वहीं बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली, उपाध्यक्ष यशवंत सिंह और कोच हारुन अंसारी ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना की।
Asian Shooting Championship 2025: भारत बना एशिया का निशानेबाजी किंग, 50 गोल्ड समेत जीते इतने मेडल
मोतिहारी के सेतू मिश्रा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य को नई उम्मीद देगी।
Location : New Delhi
Published : 10 July 2026, 1:52 PM IST