

नीरज चोपड़ा ने अपनी पहली थ्रो में ही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जवलिन थ्रो में अपनी जबरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आवश्यक मानदंड को पूरा कर शानदार शुरुआत की।
नीरज चोपड़ा (Img: Internet)
Tokyo: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन इवेंट शुरू हो चुका है। जहां नीरज चोपड़ा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने अपने पहले ही थ्रो से वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन के लिए नीरज चोपड़ा को 84.5 मीटर का आंकड़ा पार करना था, और उन्होंने पहले ही थ्रो में यह कर दिखाया। उन्होंने ये कारनामा वैसा ही किया है जैसा उन्होंने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में इसी स्टेडियम में किया था।
नीरज चोपड़ा ने पहली ही थ्रो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया! उन्हें चाहिए थे 84.5 मीटर।@Neeraj_chopra1 #WorldAthleticsChampionships #WCHTokyo25 pic.twitter.com/5KH55wqiFi
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 17, 2025
यह भी पढ़ें- ICC Rankings: वरुण चक्रवर्ती के सिर पर सजा ताज, कुलदीप यादव ने भी लगई लंबी उछाल!
नीरज चोपड़ा के अलावा ग्रुप A के किसी भी एथलीट ने पहले प्रयास में क्वालिफाई नहीं किया। बाकी प्रतियोगियों में से किसी का पहला थ्रो 84 मीटर से आगे नहीं गया। केशॉर्न वॉल्कोट (83.93 मीटर), जूलियन वेबर (82.29 मीटर), साइप्रियन म्रज़िगलोड (81.47 मीटर), याकुब वडलेच (80.46 मीटर) और सुमदेहा रानसिंघे (80.36 मीटर) के शीर्ष थ्रोअर हैं। दूसरे भारतीय एथलीट सचिन यादव ने 80.16 मीटर थ्रो किया।
Throwback to this incredible throw that made Neeraj Chopra India’s first-ever Olympic champion in athletics. The pride of an entire nation. ❤️ 🇮🇳@Neeraj_chopra1 | @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/tqnAFVGheA
— The Olympic Games (@Olympics) September 17, 2025
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब सिर्फ एक बार जीता है। उन्होंने 2023 में पहला स्थान हासिल किया था, जबकि 2022 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे। पिछले महीने वे डायमंड लीग का खिताब नहीं जीत पाए। भारतीय स्टार 85.01 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के ज्युलियन वेबर 91.51 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। ऐसे में अब उनके पास खिताब जीतने का बड़ा मौका है।
सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव भी पुरुषों के भाला फेंक इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। यह पहली बार होगा जब भारत विश्व चैंपियनशिप में एक ही इवेंट में चार एथलीट उतारेगा।
अब तक विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने सिर्फ तीन पदक जीते हैं। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने 2022 में ओरेगन में भाला फेंक में रजत पदक और फिर बुडापेस्ट में स्वर्ण पदक जीता।