MS Dhoni का नया रूप, बने मैरिज काउंसलर! दूल्हे को दिया शादी का ऐसा मंत्र, सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप- देखें VIDEO

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज कल काफी ट्रेंड में रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी मैरिज काउंसलर बने नजर आ रहे हैं। जहां वह दूल्हे को शादी से जुड़े कुछ टिप्स देते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 26 July 2025, 11:13 AM IST
google-preferred

New Delhi: एमएस धोनी, जिन्होंने कई साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, वह अब भी आईपीएल में दो से ढाई महीने क्रिकेट खेलते हुए अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं। लेकिन इस बार धोनी क्रिकेट मैदान से हटकर एक नए रूप में सामने आए हैं, और उनका वह नया रूप ‘मैरिज काउंसलर’ वाला है। एक शादी समारोह में धोनी ने दूल्हे को कुछ मजेदार और दिलचस्प सलाह दी, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

मैरिज काउंसलर बने धोनी

वीडियो में धोनी को मंच पर दूल्हे उत्कर्ष के साथ हंसते-मजाक करते देखा जा सकता है। धोनी ने कहा कि शादीशुदा जिंदगी में हर पति को एक जैसे दौर से गुजरना पड़ता है, चाहे उसने विश्व कप जीता हो या नहीं। उन्होंने दूल्हे से कहा, “कुछ लोगों को आग से खेलना पसंद होता है और तुम उनमें से एक हो। इसका मतलब यह नहीं है कि तुम्हारी पत्नी अलग है, बल्कि ये तो हर शादीशुदा आदमी के साथ होता है।” यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

मेरी वाली अगल...

इतना ही नहीं, धोनी ने दूल्हे से यह भी कहा कि अगर उन्हें कोई गलतफहमी है, तो वह पहले ही साफ कर चुके हैं। वीडियो में एक एयर क्लिप भी दिखाई गई, जिसमें धोनी ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की कि वह अपनी पत्नी को दूसरों से अलग न समझे। इस पर उत्कर्ष ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “मेरी वाली भी अलग नहीं है।” यह पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए हंसी का कारण बन गया।

2010 में हुई धोनी की शादी

एमएस धोनी की शादी साल 2010 में साक्षी सिंह से हुई थी। इस खुशहाल परिवार में उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा धोनी है। धोनी और साक्षी ने हाल ही में 4 जुलाई को अपनी 15वीं शादी की सालगिरह भी मनाई। धोनी का नाम हमेशा क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार रहा है और वे फैंस के दिलों में एक खास जगह रखते हैं।

आईपीएल में की दोबारा कप्तानी

जहां तक उनके क्रिकेट करियर की बात है, धोनी को आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते देखा गया था। उस सीजन में चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में भी टीम का हाल कुछ खास नहीं रहा। आईपीएल 2025 में सीएसके का खराब प्रदर्शन देखने मिला।

लोगों का पंसद आ रहा धोनी का अंदाज

एमएस धोनी की यह ‘मैरिज काउंसलर’ वाली भूमिका उनके फैंस को एक अलग ही अंदाज में देखने का मौका देती है। क्रिकेट के मैदान से दूर होकर भी धोनी अपनी मजाकिया और सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में राज करते रहते हैं।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

इस प्रकार, एमएस धोनी सिर्फ एक महान क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं, जो जीवन के हर पहलू को पूरी ऊर्जा और हास्य के साथ जीते हैं। उनका यह वीडियो उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है, जो लोगों को काफी पंसद भी आ रहा है।

Location :