MI vs KKR IPL Live Streaming: आज होगी ‘ब्लॉकबस्टर’ भिड़ंत, जानें कब और कहां देख सकते हैं ऑनलाइन मैच?

आईपीएल 2026 में रोमांच अपने शिखर पर है, जहां दूसरे ही मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। हार्दिक पांड्या और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में दोनों टीमें जीत से आगाज करना चाहेंगी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 March 2026, 2:05 PM IST
google-preferred

New Delhi: दुनिया की सबसे ग्लैमरस क्रिकेट लीग, आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। लीग के दूसरे ही मुकाबले में रविवार, 29 मार्च को क्रिकेट प्रेमियों को एक 'ब्लॉकबस्टर' भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में तीन बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स से लोहा लेगी।

दोनों टीमों के पास कुल मिलाकर 8 खिताबों का अनुभव है, जो इस मुकाबले को और भी हाई-प्रोफाइल बनाता है। जहां एक तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपनी 'पलटन' के साथ जीत का आगाज करना चाहेगी, वहीं अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर भी सीजन की पहली जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कब शुरू होगी 'चौके-छक्कों' की बारिश?

मुंबई और कोलकाता के बीच यह कांटे की टक्कर रविवार शाम को भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से शुरू होगी। मैच का टॉस ठीक आधा घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। बता दें कि वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।

Akhilesh Yadav Rally: सपा की महारैली में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, कार्यकर्ताओं ने बताया यूपी का चुनावी माहौल

मुंबई की टीम में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी आकर्षण का केंद्र होगी, जबकि केकेआर की टीम रिंकू सिंह की फिनिशिंग पावर और सुनील नारायण की जादुई फिरकी के दम पर मैदान फतह करने उतरेगी।

 MI vs KKR कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित हो रहा है?

कुशीनगर: बैठक में सामने आए ऐसे फैसले, जिनसे बदल सकती है महिलाओं और बच्चों की जिंदगी

क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का लुत्फ अपने घरों में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर उठा सकते हैं।

 MI vs KKR आईपीएल मैच ऑनलाइन कैसे देखें?

MI vs KKR का मैच जो दर्शक चलते-फिरते मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए 'जियो हॉटस्टार' ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। डिजिटल माध्यम पर फैंस न केवल लाइव मैच देख पाएंगे, बल्कि पल-पल के स्कोर अपडेट्स और एक्सपर्ट एनालिसिस का भी आनंद ले सकेंगे। रविवार की इस छुट्टी को आईपीएल का यह दूसरा मुकाबला निश्चित रूप से बेहद रोमांचक बनाने वाला है।

MI vs KKR लाइव स्ट्रीमिंग फ्री है या पेड?

वैसे तो फैंस जियोसिनेमा पर सालों से बिना पैसे खर्च किए आईपीएल देखते हुए आ रहे हैं. लेकिन इस बार IPL 2026 देखने की कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, आईपीएल की स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। हालांकि, शुरूआती कुछ मिनटों के लिए आप फ्री में आईपीएल का लुफ्त उठा सकते हैं।

लेकिन बाद में आगे का मैच देखने के लिए आप को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। जियो हॉस्टार की वन डिवाइस की कीमत 79 रूपये महीना है, 149 रुपये,  3 महीनों के लिए है। जबकि, एक साल के लिए आपको 499 रूपये चुकाने होंगे।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 29 March 2026, 2:05 PM IST

Advertisement