हिंदी
मानव सुथार (Img: Dynamite News)
New Delhi: गॉल में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले टेस्ट मैच में भारत ने आज 5वें दिन श्रीलंका को दूसरी पारी में 206 रन पर समेट कर 165 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारत टेस्ट क्रिकट के इतिहास में 600वां मैच खेल रहा था। भारत की जीत के अहम किरदार आज मानव सुथार रहें। सुथार ने अपनी फिरकी गेंदबाजी की मदद से श्रीलंका की दूसरी पारी को 206 रन पर समेट दिया। सुथार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में छह विकेट लिए और पूरे मैच में उन्होंने दस विकेट लिए।
श्रीलंका ने पांचवें दिन लंच ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 65 रन और केशारा नुवांथा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने आज चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 33 औवर में 91 रन जोड़े और दो विकेट गंवाए।
ये भी पढ़ें - AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश का ऐतिहासिक कमाल, पहली बार टेस्ट मैच जीतकर रचा इतिहास
श्रीलंका के जो दो विकेट आज गिरे उनमें कप्तान धनंजय डिसिल्वा और निरोशन डिकवेला के विकेट शामिल हैं। धनंजय ने सोनल दिनुषा के साथ 95 रन की साझेदारी निभाई। वह 151 गेंद में सात चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका को 156 के स्कोर पर छठा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन डिकवेला को पंत के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना सके।
ये भी पढ़ें - पहला गेम हारकर लगा मैच हाथ से गया, फिर अस्मिता चलिहा ने पलटा पूरा खेल; कोरिया मास्टर्स में रचा इतिहास
Location : New Delhi
Published : 19 August 2026, 1:29 PM IST
Topics : Cricket News India Sri Lanka Test Series India vs Sri Lanka Indian Cricket Team Manav Suthar