बड़ी खबर: दिल्ली एयरपोर्ट पर दाऊद इब्राहिम का खास सहयोगी गिरफ्तार, यूपी ATS ने जैश के आतंकी को दबोचा

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास सहयोगी अख्तर मर्चेंट को गिरफ्तार किया गया है। दाऊद का यह सहयोगी लंबे समय से फरार चल रहा था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 August 2026, 6:52 PM IST
google-preferred

New Delhi: मुंबई में मार्च 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी और करीबी अख्तर मर्चेंट को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। अख्तर मर्चेंट पिछले चार साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कश्मीर में कई मामले दर्ज हैं। अख्तर मर्चेंट इंटरपोल की वाटेंड लिस्ट में भी शामिल हैं।

यूपी में भी हुई बड़ी गिरफ्तारी

अख्तर मर्चेंट की गिरफ्तारी के अलावा एक और बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश एटीएस ने कुख्यात आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी की पहचान जफर के रूप में कई है, जो कई मामलों में वांछित था। एटीएस गिरफ्तारी से पूछताछ में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में Gen-Z के बाद लखनऊ में Gen Alpha सड़क पर, यूपी से कई राज्यों तक फैली आवाज, सरकार परेशान! जानें कारण

विदेश से लौट रहा था मर्चेंट

जानकारी के मुताबिक इंटरपोल की एक सूचना के बाद पुलिस ने दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दाऊद इब्राहिम का खास अख्तर मर्चेंट गिरफ्तार किया। वो विदेश से भारत लौट रहा था, एयरपोर्ट पर उतरने के शीघ्र बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि काशीमीरा पुलिस साल 2023 से इस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी पर रंगदारी और बेकरी पर फायरिंग करने का इल्जाम है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद, अब कल अख्तर मर्चेंट को मीरा-भाईंदर लाया जायेगा।

ये भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ? जो प्रभजोत कौर ने चुना मौत का रास्ता, पढ़ें भावुक करने वाली कहानी

इसके साथ ही बता दें कि मीरा रोड के काशीमीरा इलाके में रहने वाले गुटखा विक्रेता बाबू से रंगदारी वसूलने के लिए उसे फोन किया गया था। रंगदारी न देने पर बाबू की बेकरी पर फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 700/2023 मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 307, 384, 120(B), 34 और आर्म्स एक्ट के साथ-साथ मकोका के तहत कार्रवाई की है।

Location :  New Delhi

Published :  17 August 2026, 6:19 PM IST

Advertisement