CWG 2026: हरजिंदर और गुलवीर ने भारत की झोली में डाले दो और पदक

महिलाओं के 69 किलो ग्राम वर्ग में 29 वर्षीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वहीं गुलवीर सिंह पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 July 2026, 6:20 AM IST
google-preferred

New Delhi: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर और लंबी दूरी के रनर गुलवीर सिंह ने अपने-अपने मुकाबलों में सिल्वर मेडल जीते।

भारत फिलहाल पदक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसके खाते में अब तक दो गोल्ड, 7 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 33 गोल्ड, 17 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज सहित कुल 77 मेडल्स के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर बना हुआ है।

महिलाओं के 69 किलो ग्राम वर्ग में 29 वर्षीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 4 साल पहले बर्मिंघम खेलों (71 KG) में कांस्य जीतने वाली हरजिंदर ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।यह इन खेलों में भारत का वेटलिफ्टिंग में 7वां मेडल है।

पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में गरजीं डिंपल यादव, बोलीं- छात्रों के साथ समाजवादी पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी

गुलवीर सिंह ने भी रचा इतिहास

इसके कुछ ही मिनट बाद गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया. वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में इस स्पर्धा में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। लगातार बारिश और पानी से भरे ट्रैक के बावजूद गुलवीर ने शानदार धैर्य दिखाया।

उन्होंने शुरुआत से ही अग्रणी रनर्स के साथ बने रहते हुए आखिरी दौर में तेज रफ्तार पकड़ी और मेडल की दौड़ में जगह बनाई. गुलवीर ने 27:49.78 का समय निकाला और ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन से सिर्फ 0.85 सेकंड पीछे रहे. रॉबिन्सन ने 27:48.93 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता।

NEET-UG पेपर लीक: सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, ये अधिकारी भी घेरे में

गुलवीर सिंह का रिकार्ड

रिकॉर्ड्स की बात करें तो गुलवीर सिंह के नाम 5,000 मीटर, 10,000 मीटर, एक मील और हाफ मैराथन के भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने 2025 में 3 मिनट 55.63 सेकेंड का समय निकालकर चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय बने। इसी साल उन्होंने 59 मिनट 42 सेकेंड में हाफ मैराथन पूरी कर 60 मिनट से कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट का रिकॉर्ड भी बनाया।

Location :  New Delhi

Published :  29 July 2026, 6:20 AM IST

Advertisement