पहाड़ी से गिरे पथर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा कोहराम

आनी की बखनाओं पंचायत के पुन्न खड्ड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे मां-बेटे की मौत हो गई।

Updated : 17 July 2025, 9:40 PM IST
google-preferred

पुन्न खड्ड: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पहाड़ी इलाकों में खतरा मंडरा रहा है। गुरुवार शाम आनी की बखनाओं पंचायत के पुन्न खड्ड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे मां-बेटे की मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, इस घटना में  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

50 कदम की दूरी पर पहाड़ी से दोनों पर पत्थर

जानकारी के अनुसार, काथला गांव की 30 वर्षीय रवीना भारती अपने 14 वर्षीय बेटे सुजल के साथ सरस्वती विद्या मंदिर चवाई से घर लौट रही थीं। सुजल आठवीं कक्षा का छात्र था। हादसा उस समय हुआ जब रवीना और सुजल स्कूल से लौटते हुए कार से पुन्न खड्ड पहुंचे और वहां से अपने गांव काथला की ओर आधे घंटे की चढ़ाई शुरू करने वाले थे। जैसे ही वे सड़क से उतरे, करीब 50 कदम की दूरी पर पहाड़ी से दोनों पर पत्थर गिरे। इलाके में हल्की बारिश हो रही थी, जिसके कारण दोनों छाते लिए हुए थे।

सावन में श्रद्धा का स्वाद: अब ट्रेन में कांवरियों को मिलेगा बिना लहसुन-प्याज वाला शुद्ध भोजन, बस करना होगा इतना सा काम

काथला वार्ड की वार्ड सदस्य भी मौजूद

पत्थर गिरने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। रवीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ देर बाद सुजल ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना दी। रवीना के साथ काथला वार्ड की वार्ड सदस्य भी मौजूद थीं। पंचायत प्रधान अमित ठाकुर ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरस्वती विद्या मंदिर चवाई के प्रधानाचार्य प्रकाश ने सुजल की आकस्मिक मृत्यु को विद्यालय के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

50,000 रुपये की तत्काल राहत राशि

एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये की तत्काल राहत राशि दी जाएगी।मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। दोनों शवों को आनी अस्पताल लाया गया है, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। - चंद्रशेखर कैंथ, डीएसपी आनी

कीर्ति कृष्णा हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के लगाई गई थी एक्सरे मशीन,मानकों की हो रही थी अनदेखी

Location : 
  • Himachal

Published : 
  • 17 July 2025, 9:40 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.