हिंदी
बाथरूम में कपड़े टांगना (Img- Internet)
New Delhi: हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिनका हमारे जीवन और करियर पर गहरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम के दरवाजे के पीछे या अंदर कपड़े टांगना एक ऐसी ही बड़ी भूल है, जो ना हमारे जीवन को बल्किन करियर भी बर्बाद कर सकती है। यह न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है, बल्कि आपकी सफलता की राह में भी रोड़े अटका सकता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो गंदे या बिना धुले कपड़े ऊर्जा के बहाव (Energy Flow) को रोक देते हैं। अगर आप बिना धोए कपड़ों को दोबारा पहन लेते हैं, तो आपके शरीर में भारीपन और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है। इसका सीधा असर आपके काम पर पड़ता है। आप ऑफिस में कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें, आप सफल नहीं हो पाते। आपकी गलती न होने पर भी बॉस की डांट सुननी पड़ सकती है और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है।
बाथरूम को वास्तु में ऐसी जगह माना गया है जहाँ राहु का प्रभाव और नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। गीले कपड़े इस नकारात्मकता को बहुत जल्दी सोख (Absorb) लेते हैं। रात के समय जब वातावरण एकदम शांत होता है, तब यह नेगेटिव एनर्जी सबसे ज्यादा एक्टिव होती है। ऐसे में बाथरूम में टंगे कपड़े इस ऊर्जा से प्रभावित हो जाते हैं, जिन्हें पहनने पर हमारे स्वभाव और किस्मत पर बुरा असर पड़ता है।
सावधान! घर की असंतुलित ऊर्जा बन सकती है बर्बादी का कारण, आज ही अपनाएं ये वास्तु टिप्स
कई लोग जगह की कमी के कारण बाथरूम के दरवाजे के पीछे हुक लगाकर कपड़े टांग देते हैं। वास्तु के अनुसार, दरवाजा ऊर्जा के आने-जाने का रास्ता होता है। यहाँ कपड़े लटकाने से घर में क्लेश बढ़ता है और धन की हानि होती है। कोशिश करें कि कपड़े हमेशा अपने कमरे में या अलमारी में ही व्यवस्थित रखें।
Vastu For Office: बिजनेस में चाहिए बंपर ग्रोथ? इन वास्तु नियमों से खोलें सफलता और समृद्धि के दरवाजे
अगर आपके पास कपड़े सुखाने के लिए बाहर जगह नहीं है और मजबूरी में बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, तो कुछ सावधानियां बरतें। कपड़े धोकर बाथरूम में डालने पर 'एग्जॉस्ट फैन' (Exhaust Fan) जरूर ऑन रखें ताकि हवा का वेंटिलेशन बना रहे। जैसे ही सुबह हो, उन कपड़ों को तुरंत बाहर धूप में सुखा दें। धूप नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने का सबसे बड़ा स्रोत है। जितना संभव हो सके, गीले और गंदे कपड़ों को रात भर बाथरूम में न छोड़ें।
Location : New Delhi
Published : 14 May 2026, 3:16 PM IST