हिंदी
बदायूं में उठाया खौफनाक कदम
Budaun: जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ब्यौर में शुक्रवार की देर रात एक कलयुगी बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर 60 वर्षीय पिता राधेलाल की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राधेलाल के रूप में हुई है जबकि आरोपी बेटा ऐवरन और उसका साथी राकेश बताए जा रहे है। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
तहरीर के मुताबिक राधेलाल ने मक्का बेची थी। बेटे ऐवरन ने समूह की किश्त डालने के लिए पिता से रुपए मांगे थे जिस पर राधेलाल ने रुपए देने से इंकार कर दिया। इसी बात से आक्रोशित बेटा ऐवरन ने अपने साथी राकेश के साथ मिलकर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने गर्दन पर कई वार किए जिससे राधेलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर छानबीन करती पुलिस
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अरहिंत कुमार सिद्धार्थ मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक के नाती राजवीर पुत्र कालीचन ने सगे चाचा ऐवरन पुत्र राधेलाल और मोहल्ले के राकेश पुत्र भानु पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या का आरोप लगाया है।
दोनों आरोपी मौके से कुल्हाड़ी लहराते हुए खून में लथपथ फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
Location : Budaun
Published : 11 July 2026, 1:02 AM IST