हिंदी
इटावा में खून से लथपथ मिली छात्रा (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
Etawah: जनपद के ऊसराहार क्षेत्र में शनिवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब 5-6 बजे घर के बाहर साइकिल सीख रही कक्षा 5 की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी मौके से भाग गया। खून से लथपथ हालत में बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार छात्रा अपना होमवर्क पूरा करने के बाद शाम के समय घर के बाहर सड़क पर साइकिल चलाना सीख रही थी। इसी दौरान जब बालिका साइकिल चलाते हुए घर से कुछ दूर सुनसान इलाके की तरफ निकल गई, तभी पीछे से आ रहे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी मासूम को जबरन करीब 600 मीटर दूर खेतों के पास स्थित यूकेलिप्टस की बगिया में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
बालिका की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीण बगिया में पहुंचे, तो वहां बालिका को खून से लथपथ पड़ी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी।
ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए भेजा और मामला दर्ज किया घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है वह शराब के नशे में था
सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। सीओ रामदवन मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है, जल्द कार्रवाई होगी
Location : Etawah
Published : 11 July 2026, 12:36 AM IST