
दो बस आपस में टकराई (img: X)
Tarn Taran: पंजाब के तरनतारन में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की दो बसें आपस मे टकरा गई।हादसे में अब तक चार यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, मृतकों का शव सिविल अस्पताल तरनतारन में पहुंचा दिया गया है वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर नौशहरा पन्नूआं कस्बा के पास मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की दो बसें बाइक को बचाते समय आपस में टकरा गई।
10 की हालत गंभीर (img: X)
यह दोनों बसें फिरोजपुर से अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के लिए यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय मार्ग पर नौशहरा पन्नूआं कस्बा के पास डिवाइडर के बीच से गुजरते हुए बाइक को बचाने के लिए तीर्थ यात्रा बस के चालक ने ब्रेक लगाई। तभी पीछे से या रही दूसरी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस उससे टकरा गई। हादसे के दौरान पूरा इलाका जोरदार धमाके की आवाज से गूंज गया।
घायलों का इलाज चल रहा है (img: X)
घटना के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंची। सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन ने आपातकालीन घोषित करते हुए सभी एम्बुलेंस को मौके पर भेजा। डॉक्टरों को भी तुरंत ही इमर्जेंसी वार्ड में बुला लिया गया। चारों मृतकों के शव सिविल अस्पताल तरनतारन में रखवा दिए गए हैं जबकि 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Location : tarn taran
Published : 14 November 2026, 5:27 PM IST