एक बेटी के बाप का खौफनाक अंत: तड़प-तड़प कर निकली चीख, प्रेमिका के पूरे परिवार ने दी तालिबानी मौत!

पंजाब के फरीदकोट में प्रेम संबंधों के चलते 26 वर्षीय अर्शदीप की बेरहमी से हत्या। हाथ-पैर और मुंह बांधकर कुल्हाड़ी से किए गए ताबड़तोड़ वार। पुलिस ने विवाहिता, उसके पति और भाई समेत 4 के खिलाफ दर्ज किया केस।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 July 2026, 1:31 PM IST
google-preferred

Faridkot: पंजाब के फरीदकोट स्थित थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव पिपली में अवैध प्रेम संबंधों का एक ऐसा खूनी अंजाम सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। फरीदकोट की धारा सिंह कॉलोनी के रहने वाले 26 वर्षीय युवक अर्शदीप सिंह की एक सोची-समझी साजिश के तहत घर बुलाकर हत्या कर दी गई।

वारदात को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया गया कि देखने वालों की रूह कांप गई। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक महिला समेत उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

चीख न निकले इसलिए बंद किया मुंह

सदर थाना पुलिस के मुताबिक, वारदात के वक्त आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। अर्शदीप को पहले बंधक बनाया गया, फिर उसके हाथ-पैर और मुंह को कपड़े से कसकर बांध दिया गया ताकि वह मदद के लिए चीख न सके। इसके बाद धारदार कुल्हाड़ी से उसके शरीर पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार किए गए। अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण अर्शदीप ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

पंजाब में सियासी घमासान के बीच बेंगलुरु पहुंचे सीएम भगवंत मान, डिटॉक्स कार्यक्रम में होंगे शामिल; जानें क्या है उनका अगला प्लान

विवाहिता पर था संबंध बनाए रखने के लिए दबाव डालने का आरोप

मृतक अर्शदीप सिंह के पिता हरनेक सिंह, जो पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में तैनात हैं, उन्होंने पुलिस को इस खूनी रंजिश की पूरी कहानी बताई। पिता के अनुसार, अर्शदीप पिछले कुछ दिनों से भयंकर मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

उसने अपने परिवार को बताया था कि गांव मचाकी कलां की रहने वाली हरप्रीत कौर नाम की एक विवाहित महिला उस पर जबरन प्रेम संबंध बनाए रखने का दबाव बना रही थी और उसे परेशान कर रही थी। अर्शदीप का परिवार इस विवाद को सामाजिक रूप से सुलझाने के लिए पंचायत बुलाने की तैयारी ही कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही रविवार की शाम को अर्शदीप अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया।

प्रेमिका के घर से बरामद हुआ शव, पूरा परिवार हुआ फरार

अर्शदीप के अचानक गायब होने के बाद जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो शक की सुई सीधे हरप्रीत कौर पर जाकर टिकी। परिजन जब ढूंढते हुए गांव पिपली में हरप्रीत कौर के घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर अर्शदीप का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। मृतक अर्शदीप खुद शादीशुदा था और उसकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी है, जिसके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है।

पंजाब टू बिहार अवैध शराब का करोबार, चंदौली से हुआ तस्करी के खेल का खुलासा

पुलिस की कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट्स और हत्या में इस्तेमाल हथियार से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने मृतका की शिकायत पर मुख्य आरोपी हरप्रीत कौर, उसके पति सिमरजीत सिंह, पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह और भाई सतनाम सिंह के खिलाफ हत्या की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Location :  Faridkot

Published :  6 July 2026, 1:31 PM IST

Related News

Advertisement