Gurgram Hit and Run: गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर से खौफनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

गुरुग्राम की एक पॉश सड़क पर वीकेंड राइड के लिए निकली महिला बाइक राइडर के साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसने सड़क सुरक्षा के साथ महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए। आरोप है कि कार सवार युवकों ने पहले बाइक रोकने का इशारा किया और फिर पीछा करते हुए टक्कर मार दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 September 2026, 10:43 AM IST

Gururgram: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार सुबह एक महिला स्पोर्ट्स बाइक राइडर के साथ हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। महिला अपने बाइक राइडिंग ग्रुप के साथ वीकेंड राइड पर निकली थीं। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर चलने लगी। आरोप है कि कार में सवार युवकों ने उन्हें हाथ से रुकने का इशारा किया।

महिला राइडर ने अज्ञात लोगों के इस इशारे को नजरअंदाज करना बेहतर समझा। उन्हें किसी अनहोनी का डर था, इसलिए उन्होंने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ती रहीं। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।आरोप है कि महिला के नहीं रुकने पर कार सवार युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी आगे जाने के बाद कार बाइक के करीब पहुंची और कथित तौर पर उसे साइड से टक्कर मार दी।

काफी दूर तक घिसटती रही बाइक

टक्कर लगते ही महिला बाइक का संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं। बाइक काफी दूरी तक सड़क पर घिसटती चली गई। इस दौरान सड़क से चिंगारियां निकलती हुई भी वीडियो में दिखाई देती हैं। अचानक हुए इस हादसे से आसपास का माहौल भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी वाला हो गया।

ये भी पढ़ें- MPSC पेपर लीक विवाद: छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अभिजीत दीपके, अब इसके इस्तीफे की मांग तेज

पीड़ित राइडर की पहचान सिया के तौर पर बताई गई है। वह पेशेवर बाइक राइडर हैं और घटना के समय अपने राइडिंग ग्रुप के साथ थीं। हादसा काफी तेज था, लेकिन राहत की बात रही कि सिया ने राइडिंग के दौरान सुरक्षा गियर और राइडिंग सूट पहन रखा था। सड़क पर गिरने के बावजूद उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।

हेलमेट कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

घटना की सबसे अहम बात यह है कि हादसा बाइक और साथी राइडर के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में कार का बाइक के पास आना, टक्कर के बाद राइडर का गिरना और फिर कार का वहां से निकल जाना दिखाई देता है। हादसे के बाद सिया के साथी राइडर्स ने कथित तौर पर कार का पीछा करने की कोशिश भी की। हालांकि, ट्रैफिक के बीच आरोपी कार सवार युवक वहां से निकलने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें- कारगिल युद्ध के हीरो! सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन पर गुरुग्राम में हमला: अब रिपोर्ट पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर उठे सुरक्षा को लेकर सवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सिया ने वीडियो साझा करते हुए महिला राइडर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। गोल्फ कोर्स रोड जैसे व्यस्त और प्रमुख इलाके में इस तरह की घटना ने सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अ

Location :  Gurugram

Published :  14 September 2026, 10:43 AM IST