आधी रात को सड़क बनी श्मशान: सरहिंद मार्ग पर ट्रक-स्कूटी की टक्कर के बाद भड़की भीषण आग, जलकर राख हुए 2 लोग

फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद मार्ग पर दर्दनाक हादसा! ट्रक की टक्कर के बाद स्कूटी में लगी भीषण आग, दोनों वाहन जलकर राख। लकड़ी के कारीगर मनदीप सिंह और पूजा की मौके पर मौत। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 10:31 AM IST

Fatehgarh Sahib: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर बुधवार देर रात एक ऐसा भयानक हादसा हुआ, जिसने भी सुना उसकी रूह कांप उठी। गांव पीर जैन के पास रात करीब 11 बजे चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी और घर्षण की वजह से देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग का विकराल रूप ले लिया।

पलक झपकते ही राख हुए वाहन, मौके पर टूटीं दो सांसें

इस दिल दहला देने वाले हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मनदीप सिंह (निवासी कोटला बजवाड़ा) और 25 वर्षीय पूजा (निवासी मानूपुर) के रूप में हुई है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने क्यों दिया इस्तीफा, जानें क्या पंजाब की राजनीति में होंगे सक्रिय

मनदीप पेशे से लकड़ी के कारीगर थे। हादसे का प्रभाव इतना प्रचंड था कि युवती का सिर धड़ से अलग हो गया, वहीं युवक का शरीर भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों वाहन चंद मिनटों में जलकर कंकाल बन गए।

दमकल और पुलिस की मुस्तैदी से शांत हुईं लपटें

आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना बडाली आला सिंह की पुलिस टीम भी बिना वक्त गंवाए पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया और बीच सड़क बिखरे मलबे को हटाकर बाधित यातायात को दोबारा शुरू कराया।

‘थाने पर हमला, जम्मू-तवी एक्सप्रेस निशाने पर!’ पाकिस्तान के खूनी प्लान को पंजाब पुलिस ने कैसे किया नाकाम?

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

मामले की जानकारी देते हुए सहायक थानेदार राम सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भिजवा दिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ या अचानक सामने आने के कारण।

Location :  Fatehgarh Sahib

Published :  30 July 2026, 10:31 AM IST