हिंदी
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से आज एक बड़ी खबर सामने आई है। बच्ची के हत्या और अपहरण केस के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और यूपी-112 में तैनात कॉन्स्टेबल अभिषेक यादव का हाफ एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को पूछताछ के बाद घटना से जुड़े साक्ष्य और शव की बरामदगी के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर उसे उन स्थानों पर ले जाया गया, जहां घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की संभावना थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हरकत से पुलिस टीम की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
Location : Gorakhpur
Published : 30 July 2026, 2:25 PM IST
No related posts found.